समाजसेवियों सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने की कार्यक्रम में सहभागिता
रिपोर्ट-इमामी खां

महोबा। शहर के अलग-अलग स्थानों में हजरत अली शेरे खुद की यौमे पैदाइश के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के ऊदल चौक,सुभाष पुलिस चौकी के पास,रोडवेज बस स्टैंड सहित हवेली दरवाजा एवं भटीपुरा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रमों में समाजसेवियों सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता कर हजरत अली शेरे खुदा के जीवन पर प्रकाश डाल उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील की। इस दौरान खादिमाने हुसैन कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन,एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे,शहर कोतवाल मनीष कुमार पांडे,समाजसेवी राम जी गुप्ता, न्याज मुहम्मद, शिवकुमार गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।











