
रिपोर्ट-इमामी खां
महोबा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा-महोबा का हर दो वर्ष मे होने वाला चुनाव मुख्यालय स्थित जिला पुरुष चिकित्सालय में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद चित्रकूट धाम मंडल बांदा के मंडल अध्यक्ष अजय निगम की अध्यक्षता व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा-महोबा के संरक्षक सुनील शर्मा की उपस्तिथि में समपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा-महोबा के जिला मंत्री सुलेमान खान ने कार्यकारिणी भंग की घोषणा कर चुनाव कार्यवाही आरम्भ की जिसमे सर्वसम्मति से अजय तिवारी कोषागार विभाग को पुनः जिलाध्यक्ष,केल करन सिंह स्वास्थ्य विभाग को जिला मंत्री, विनोद वर्मा पंचायत विभाग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,रिजवान अहमद खान को संप्रेक्षक निर्विरोध चुना गया।
आज के इस कार्यक्रम में पीडबल्यूडी,क़ृषि विभाग ,बाल विकास, लघु सिचाई, विकास भवन, रोडवेज, स्वास्थ्य विभाग आदि संगठनों के जिलाध्यक्ष ,जिला मंत्री और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।











