महोबा
हिन्दू एकता को संगठित करने के लिए प्रचलित संगठन
विश्व हिन्दु महासंघ ने संगठन का विस्तार करते हुए विकास खंड कबरई अन्तर्गत ग्राम उटियां निवासी अभय सिंह को युवा प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आकाश वीर सिंह गंगवार के निर्देश के क्रम में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह राजावत
ने पार्टी के फैसले पर मुहर लगाकर अभय
सिंह ग्राम उटियां को जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ महोबा की जिम्मेदारी सौंपी है। महासंघ ने नव नियुक्त पदाधिकारी से उनके कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करने और हिन्दु मान बिंदुओं की सदैव रक्षा करने की उम्मीद के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अभय सिंह के जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नियुक्त होने पर जिले एवं ग्राम पंचायत उटियां से जुड़े तमाम समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।