आठ सूत्रीय समस्याओं के निस्तारण की माँग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

    17
    0

    कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन

    रिपोर्ट-इमामी खां

     महोबा। आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले इकट्ठा हुईं सैकड़ों आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिलाने और वेतनमान बढ़ाने सहित आठ सूत्रीय समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की नामौजूदगी में उपजिलाधिकारी को सौंप समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। दरअसल कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले इकट्ठा हुईं सैकड़ों आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की नामौजूदगी में उपजिलाधिकारी सल्तनत परवीन को सौंपते हुए अपनी पीड़ा और मांगें रखीं। प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कर्मियों का कहना है कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नाम मात्र का मानदेय दिया जा रहा है,जो न तो महंगाई के अनुरूप है और न ही न्यूनतम मजदूरी के आसपास। आज भी न पेंशन मिलती है,न भविष्य निधि, न ग्रेच्युटी और न ही कोई सामाजिक सुरक्षा मिलती है। आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में मानदेय में तीन गुना वृद्धि,सेवानिवृत्ति पर पेंशन और सम्मानजनक सामाजिक सुरक्षा की मांग की गई है। प्रदर्शनकारी कर्मियों का कहना है कि देश का भविष्य गढ़ने वाली इन महिलाओं को सम्मान,सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आँगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकायें मौजूद रहीं।