Home CRIME NEWS एएसपी ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्पगुच्छ...

एएसपी ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर दी भावुक विदाई

26
0

महोबा। उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की यादगार विदाई हेतु अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उनके परिवारीजनों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह, शॉल, उपहार व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पुलिस सेवा में रहते हुये उनके द्वारा की गयी विभिन्न सराहनीय सेवाओं को याद करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखमय जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाओं के साथ भावुक विदाई दी गयी। निरीक्षक लिपिक शशि तोमर, उपनिरीक्षक काली चरन,कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह की विदाई समारोह के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय तेज प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी साइबर गौरव उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, जनपदीय पुलिस के अधिकारी,कर्मचारीगण एवं अन्य सम्बन्धित पुलिसकर्मियों सहित उनके परिवारीजन उपस्थित रहे और सभी के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को ससम्मानपूर्वक विदाई दी गई।