एक बनेंगे नेक बनेंगे हम सुधरेंगे युग सुधरेगा के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा

    37
    0

    अजनर/महोबा। कस्बा के श्री सुखानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक स्वामी सुखानन्द महाराज की 41वीं पुन्यतिथि के अवसर पर श्री सुखानन्द शिक्षा संस्थान के प्राँगण में गुरूवार को पाँच कुन्डीय गायत्री महा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जिसके उपलक्ष्य मे बिद्यालय के बच्चो ने आज कलश यात्रा निकाली कलश यात्रा बिद्यालय,प्राँगण से प्रारम्भ हो थाना होते हुए गाँव की गलियो से गुजरती हुई बस स्टेन्ड होकर बिद्यालय मे समाप्त हुई
    कलश सिर पर रखे बच्चियाँ मंगल गीत गाती चल रही थी। इस मौके पर गायत्री परिवार से ओमप्रकाश सक्सेना,जगदीश आग्नेय ,रमेश,पुजारी जी विद्यालय के अध्यक्ष फूल सिह तोमर,उपप्रबंधक डॉ एस पाठक,प्रधानाचार्य अमर सिह सहित सभी अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे।