जनसमस्यों के निस्तारण हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा कर किया जागरूक

महोबा
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा पुलिस कार्यालय महोबा में जनपद महोबा में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित स्पेल प्रोग्राम के तहत चयनित छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान छात्रों को पुलिस थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के विषय में जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला हेल्प डेस्क में 24 घण्टे महिला पुलिस अधिकारी तैनात रहती हैं, जहां महिलायें अपनी समस्या को पूरी गोपनीयता के साथ बेझिझक बता सकती हैं। पुलिस की आपातकाल सेवा डायल 112 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह पुलिस की सर्वोत्तम सेवा है, इसके संचालन के बारे में जानकारी लेने के लिए विदेशों से भी कई प्रतिनिधि पुलिस मुख्यालय आते हैं और इसके संचालन/क्रियान्वयन की प्रणाली को सीखते हैं। डायल 112 से अपराध में एक भारी गिरावट हुई है। जनशिकायत पोर्टल आईजीआरएस के बारे में बताया गया कि इसके माध्यम से जितनी भी शिकायतें प्राप्त होती हैं सम्बन्धित अधिकारी द्वारा 100% मौके पर जाकर निस्तारण किया जाता है, महोबा पुलिस विगत कई माह से जनशिकायतों के निस्तारण में अव्वल रही है। शासन द्वारा थानों पर थाना समाधान दिवस व तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिससे स्थानीय जनता से परस्पर संवाद बनाये रखते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा छात्रों से संवाद कर उनको वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराध और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया और उन्हे बताया गया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करायें। इसके साथ ही सोशल मीडिया तथा मोबाइल का उपयोग करते समय विशेष सावधानी रखें व किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें।