Home CRIME NEWS एसपी ने किया खरेला थानाक्षेत्र के पांच पाटे मंदिर के पास प्रस्तावित...

एसपी ने किया खरेला थानाक्षेत्र के पांच पाटे मंदिर के पास प्रस्तावित पुलिस चौकी स्थल का निरीक्षण

7
0

खरेला/महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह द्वारा थाना खरेला क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुडार, बल्लाय, चन्दौली, जरौली, तिसौनी एवं दबका की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पांच पाटे मंदिर के पास प्रस्तावित पुलिस चौकी निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया गया।
     निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी निर्माण हेतु चयनित स्थल पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर चौकी में नियुक्त होने वाले पुलिस कर्मियों हेतु आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। प्रस्तावित पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, साथ ही संवेदनशील गांवों के नागरिकों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिससे जनसुरक्षा एवं जनविश्वास में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना खरेला नन्हेलाल,पीआरओ राहुल मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।