सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध न होने से परेशान हैं किसान
भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट-इमामी खां

महोबा
मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन किसान संगठन के बैनर तले एकत्रित हुए किसानों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सिंचाई के बिना सूखने की कगार पर पहुंची सैकड़ों बीघा गेंहूँ की फ़सल बचाने के लिए नहर का संचालन कराने की माँग उठाई है। भारतीय हलधर किसान यूनियन के नेतृत्व में इकट्ठा हुए सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया है कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर का संचालन नहीं कराया जा रहा जिसके चलते खेतों में गेंहू की फ़सल की सिंचाई नहीं हो पा रही है और फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा जिलाधिकारी से नहरों का संचालन करा गेंहू की फ़सल को सूखने से बचाने की गुहार लगाई है। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार के नेतृत्व में एकत्रित हुए दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खेतों की सिंचाई के लिए नहर का संचालन कराने की माँग उठाई है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि सदर तहसील क्षेत्र के गयोढ़ी,सुरहा,बबेड़ी,पुरा,कौहारी एवं गहरा ग्रामों के निवासी सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फ़सल की सिंचाई चंद्रावल बांध से पिंडारी नहर के माध्यम होती है,लेकिन वर्तमान समय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा नहर को बंद कर दिया गया है जिसके चलते गेहूं की फसल में लगने वाले दूसरे और तीसरे पानी की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बताया कि समय से सिंचाई न हो पाने के कारण फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा मांग के बावजूद भी नहर का संचालन नहीं कराया जा रहा है जिसके चलते फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने जिलाधिकारी से नहर का संचालन करवा फसल को बचाने की गुहार लगाई है। भारतीय हलधर किसान यूनियन जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने जिलाधिकारी से समस्या के त्वरित निस्तारण की मांग उठाई है। इस दौरान संतराम त्रिपाठी,ब्रजेन्द्र तिवारी,राकेश यादव,शिशुपाल सिंह परिहार,दीपक कुमार त्रिपाठी,अरविन्द सिंह परिहार,जीतेन्द्र सिंह,अजीत प्रताप सिंहविपिन सिंह,पुष्पेन्द्र रामस्वरूप कुशवाहा आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।