जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ

    16
    0

    एसपी ने पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    रिपोर्ट-इमामी खां

    महोबा। शासन द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एक से 31 जनवरी तक मनाये जाने का निर्देश दिया गया है, उक्त निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा आम जनमानस में सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तथा उपस्थित जनों को यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिये प्रेरित किया गया। इस कार्यकम के अवसर पर कार्यकम के नोडल अधिकारी दयाशंकर, एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन,क्षेत्राधिकारी यातायात तेजसिंह,प्रेमचन्द्र यादव जिला विद्यालय निरीक्षक,राहुल मिश्रा बेसिक शिक्षा अधिकारी,अवधेश कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद महोबा,अनिल कुमार अधिशाषी अभियन्ता लोनिवि,सुनील कुमार सिंह उप यातायात निरीक्षक,राजेन्द्र कुमार सोनी (अध्यक्ष बस ऑपरेटर यूनियन) अल्ताफ हुसैन अध्यक्ष ट्रक ऑपरेटर यूनियन महोबा,रामजी गुप्ता व्यापार मण्डल अध्यक्ष,शिवकुमार गोस्वामी (भूतपूर्व प्रधानाचार्य/समाज सेवी,प्रवर्तन शाखा के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    एसपी ने पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    महोबा। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय,आपातकालीन सेवा डायल-112 की ओर से जनपद महोबा को प्राप्त 04 नये पीआरवी वाहनों को पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
             जनपद को प्राप्त नये चार-पहिया वाहन (स्कार्पियो) कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आपातकालीन पुलिस सेवा को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नये वाहनों के शामिल होने से डायल-112 सेवा का रिस्पांस टाइम घटेगा तथा पीड़ितों को तत्काल पुलिस सहायता मिल सकेगी।
                 इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पीआरवी वाहनों में नियुक्त पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आपातकालीन सेवा डायल-112 की महत्ता से अवगत कराया गया तथा प्रत्येक प्राप्त सूचना पर त्वरित रिस्पांस देते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने हेतु ब्रीफ किया गया।
         बताते चलें कि मुख्यालय 112 से जनपद महोबा को कुल 18 पीआरवी वाहन प्राप्त हुये थे जिनमें से 14 वाहनों को पूर्व में जनपद के थानों पर रवाना किया जा चुका है। इस तरह वर्तमान में जनपद महोबा में कुल 32 पीआरवी वाहन आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में संचालित है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल 112 वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय तेज प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय-112 गौरव उपाध्याय, प्रभारी 112 विषयदेव बुन्देला, पीआरओ पुलिस अधीक्षक राहुल मिश्रा, प्रभारी परिवहन शाखा भानु प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।