जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेडल व स्मृति चिन्ह भेंट कर महिला शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

    2
    0

    रिपोर्ट-इखलाक अहमद

    कुलपहाड़/महोबा
    नगर के जनतंत्र इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिला शिक्षिकाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेडल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर देश में नाम रोशन कर रहीं हैं।
          महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि मदर टेरेसा, इन्दिरा गांधी, सरोजनी नायडू, मायावती, यहां तक की राष्ट्रपति पद पर रहते हुए महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व समय में महिलाओं को अधिकार नहीं मिलता था। सावित्री बाई फूले ने आन्दोलन चलाकर सती प्रथा, विधवा विवाह जैसी कुप्रथा समाप्त कराने का काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं सफलता हासिल कर रही है। वह अपने परिवार बच्चों तथा घर की देखभाल के साथ साथ देश सेवा में योगदान दे रहीं हैं। कहा कि भाजपा सरकार में बेटियों एवं महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर विराम लगा है। सरकार जल्द ही महिलाओं को आरक्षण देने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सम्मान पाने वाली महिलाओं को देखकर गौरव महसूस करता हूं।
            इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाली महिलाएं पवन कुमारी, आरती त्रिपाठी, सरोज यादव, रागनी यादव, सन्ध्या यादव, वन्दना गौतम, श्रद्धा पाटकर, अनीता, सोनम नामदेव, गीता साहू, दुर्गेश तिवारी, सोमवती, अशोक आदि शिक्षक महिलाओं को मेडल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रकाश सिंह यादव, भानु प्रताप पालीवाल, अरूण दीक्षित आदि विद्यालय  स्टाफ सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।