रिपोर्ट-शेखर नामदेव

कबरई/महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र व कारतूस की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा गठित उपनिरीक्षक गौरव चौबे मय उपनिरीक्षक अभिनव सिंह,हमराह हेड कांस्टेबल संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजय सिंह उर्फ निक्की सिंह पुत्र बाबू सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम उटियां थाना कबरई जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर,एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुये ग्राम उटियां के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कबरई पर मुकदमा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।










