
कुलपहाड़/महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र व कारतूस की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में थाना कुलपहाड़ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के द्वारा गठित की गयी पुलिस टीम उपनिरीक्षक योगेश रावत मय हमराह हेड कांस्टेबल सुमित कुमार यादव,हेड कांस्टेबल शिवप्रताप सिंह व कांस्टेबल गौरव सविता के नेतृत्व में टीम ने थानाक्षेत्र के टिडवा नाला की पुलिया मुढारी-बेलाताल को जाने बाली रोड पर ग्राम मुढारी के पास से चेकिंग के दौरान अभियुक्त शैलेन्द्र राजपूत पुत्र बृजलाल राजपूत उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम मुढारी को एक तमंचा 315 बोर,एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुलपहाड़ में मुकदमा धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।











