
रिपोर्ट-इखलाक अहमद
कुलपहाड़/महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में अवैध शस्त्र व कारतूस की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ विनोद कुमार सिंह द्वारा गठित उपनिरीक्षक सुजीत कुमार जायसवाल मय हमराह उपनिरीक्षक रमेशकान्त त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल बृजेश तिवारी व कांस्टेबल आर्यन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शैलेन्द्र राजपूत उर्फ शैलू पुत्र इन्द्रजीत राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चपका बिहार थाना कुलपहाड़ जिसके कब्जे से एक तमंचा 12 बोर एवं दो जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ कस्बा बेलाताल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुलपहाड़ पर मुकदमा धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।










