घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से बरामद की गई चोरी की सम्पत्ति
रिपोर्ट-शेखर नामदेव

महोबा
पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक व जनपदवासियों में सुरक्षित परिवेश की भावना जागृत किये जाने के उद्देश्य से जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा गठित उपनिरीक्षक अभिनव सिंह मय हमराह कांस्टेबल कुँवर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 230/25 धारा 305/331(4) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गयादीन पुत्र कृपाल अहिरवार उम्र करीब 31 वर्ष निवासी ग्राम धरौन थाना कबरई जनपद महोबा को ग्राम धरौन थाना कबरई जनपद महोबा के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 जोडी पायल सफेद धातु व 02 जोडी बिछुआ सफेद धातु व जामातलाशी से कुल 4620 रुपये बरामद हुआ। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गई।


