
रिपोर्ट-इखलाक अहमद
महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम हेतु आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ विनोद कुमार द्वारा गठित वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैयालाल मय हमराह हेड कांस्टेबल राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त संदीप उर्फ भूरा पुत्र मदन पाल अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम रुरीकला सम्बन्धित वाद सं.149/24 व मुकदमा अपराध संख्या 29/24 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चरखारी जनपद महोबा में न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) महोबा द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारण्ट के अनुपालन में अभियुक्त को ग्राम रुरीकला के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।











