दंगल प्रतियोगिता के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय मेला

    17
    0

    कांग्रेस नेता चौधरी सागर सिंह ने फीता काटकर किया दंगल का शुभारम्भ

    पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव पेंच

    रिपोर्ट-श्रद्धांजलि नामदेव

    मेला देखने को उमड़ी क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़

    कबरई ब्लॉक के पहरा गांव में तीन दिवसीय मेले के साथ एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चौधरी सागर सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा के साथ फीता काटकर दंगल का शुभारंभ कराया दंगल में स्थानीय पहलवानों के अलावा हरियाणा पंजाब उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश के पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूत कर दिया वही मुख्य अतिथि चौधरी सागर सिंह ने बताया की गांवों में दंगल होने से स्थानीय पहलवान भी अपनी प्रतिभा दिखा पाते है नवयुवक भी दंगल से पहलवानी सीखते है और देश विदेश में अपने गांव कस्बों का नाम करते है इस अवसर पर दंगल आयोजक पहरा प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा,पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी,चेयरमैन प्रतिनिधि पूरनचंद्र कुशवाहा,चच्चू सिंह,अनूप सिंह,मोचीपुरा प्रधान कल्लू वर्मा,बीला प्रधान मेवालाल अनुरागी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।