
महोबा
दिल्ली चुनाव में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की जिला अध्यक्षा/भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विभा पुरवार ने 21 दिन तक दिल्ली में प्रवास कर भाजपा के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई। आई वी एफ की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अमित सोनी की अगुवाई में आई वी एफ की महोबा टीम ने डॉक्टर विभा पुरवार को सम्मानित किया। डॉ विभा पुरवार ने बताया कि केजरीवाल की सरकार ने 10 वर्षों में दिल्ली को नर्क बना दिया है,वहाँ के गली कूचे गंदगी से भरे पड़े है,लोगो को साफ पानी तक नही मिल पा रहा है,उन्होंने बताया कि दिल्ली की जनता में केजरीवाल सरकार के खिलाफ आक्रोश था,दिल्ली की जनता देश में एन डी ए की सरकारों के विकास को देख रही थी,इसलिए वहां की जनता ने मोदी की गारण्टी एवं मोदी जी पर भरोसा जताते हुये, भाजपा को दिल्ली में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने का अवसर प्रदान किया। दिल्ली में भाजपा की जीत पर डॉ विभा पुरवार ने दिल्ली के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर आई वी एफ के प्रदेश महामंत्री शिवकुमार सोनी,जिलाध्यक्ष अजय बरसैयां ,
संरक्षक राजेंद्र ददरया , गल्ला मंडी अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, युवा उपाध्यक्ष मिन्टू गजया जिला महामंत्री कुलदीप सोनी ,शशी कान्त सोनी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन सोनी जिला संगठन मंत्री अनिल चौरसिया ,राजकुमार पुरवार, विजय पाटकार ,डॉ पुष्पेन्द्र सोनी ,अरविंद ताम्रकार,माता प्रसाद सोनी, रोहित चौरसिया, सुरेश सोनी एवं युवा इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सद्स्य उपस्थित रहे।