Home Uncategorized नहर के पानी पर दबंगों का कब्जा,खरेला में किसानों ने लगाया जाम

नहर के पानी पर दबंगों का कब्जा,खरेला में किसानों ने लगाया जाम

14
0

रिपोर्ट-मुहम्मद सरफराज़

खरेला/महोबा
अर्जुन नहर तथा खरेला माईनर के पानी पर संतोषपुरा व गुढ़ा के दबंग किसानों ने कब्जा कर लिया है और खरेला क्षेत्र की सैकड़ों बीघा में बोई गयी गेहूं की फसल के नुकसान को देखते हुए खरेला के दो सैकड़ा किसानों ने चरखारी मुस्करा मार्ग पर करीब एक घंटा जमा लगा दिया। हालांकि एसडीएम चरखारी के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला और इस दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
अर्जुन फीडर नहर से अर्जुन बांध के लबालब भरे होने के बाद भी खरेला के किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और फसलों को सूखता देख किसानों का धैर्य टूट गया और अवधेश कुमार सिंह,नेपाल सिंह,लव कुमार सिंह,श्यामबाबू सिंह के नेतृत्व में दो सैकड़ा से अधिक किसानों ने खरेला की आई टी आई पुलिया के पास जाम लगा दिया। किसान अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि चरखारी डेम में भरपूर पानी होने के बाद भी खरेला पानीं पहुंच पाया है जिससे उनके द्वारा बोई गयी गेहूं की फसल सूख रही है तथा किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बांध में सम्पूर्ण जल स्तर होने के बाद भी इस बार नहर का पानी टेल तक नहीं पहुंचा जिसमें एक ओर जहां संतोषपुरा व गुढ़ा के दबंग किसानों द्वारा पानी को रोका जाना कारण है वही सिंचाई विभाग द्वारा सिल्ट सफाई में की गयी लापरवाही मुख्य कारण है। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे इंसपेक्टर सत्यपाल सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द उपाध्याय ने आन्दोलकारियों से वार्ता करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद एसडीएम चरखारी डॉ प्रदीप कुमार ने वार्ता करते हुए पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया है। साथ ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री उपाध्याय द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कई जगह पानी को रोका जाना पाए जाने पर कार्यवाही शुरू कर दी है। एक घंटे से अधिक तक चले जाम में महोबा मुस्करा मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे।