Home CRIME NEWS पिता की हत्या के आरोप में कलयुगी पुत्र गिरफ्तार,कब्जे से बरामद की...

पिता की हत्या के आरोप में कलयुगी पुत्र गिरफ्तार,कब्जे से बरामद की आलाक़त्ल ईट

28
0

महज 24 घण्टे में किया ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

जमीन के लालच में पुत्र ने दिया था वारदात को अंजाम

रिपोर्ट-इमामी खां

चरखारी/महोबा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुढ़ा में विगत दिवस हुई हत्या के मामले का महज 24 घंटे के अन्दर खुलासा कर बुजुर्ग किसान की हत्या के आरोप में उसके ही छोटे पुत्र को गिरफ्तार कर आलाकत्ल ईट बरामद करने में सफलता हासिल की है। कलयुगी पुत्र ने जमीन के लालच में अपने ही बुजुर्ग पिता को ईट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था और घटना को अंजाम देने के लिए के बाद मौके से फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने अपने ही पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए कलयुगी पुत्र को कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।कहावत है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में जर,जोरू और जमीन लिए हत्या होना आम बात है। महज कुछ बीघा जमीन के लालच में हुई रिश्तों के कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात चरखारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुढ़ा की है। जहां के निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान लालदिमान की विगत दिवस अज्ञात हमलावर ने गांव के बाहर स्थित खेत में बनी बगिया में सोते समय पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी थी और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए थे। पुलिस की जांच और स्थानीय लोगों से की गई पूछताछ में सामने आया कि मृतक के हरनारायण और भागवली दो पुत्र हैं जिनमें दोनों पुत्रों के साथ एक-एक माह तक रहने वाले लालदिमान वर्तमान समय में अपने बड़े पुत्र हरनारायण के साथ रह रहे थे और अगले महीने उन्हें अपने छोटे पुत्र भागवली के साथ रहना था। छोटे पुत्र को आशंका थी कि पिता लालदिमान के नाम दर्ज 40 बीघा जमीन बड़ा भाई अपने नाम करवाने वाला है,इसी बात को लेकर छोटे पुत्र भागवली की पिता लालदिमान से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते कहासुनी आक्रोश में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान कलयुगी पुत्र ने ईट से हमला कर अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र भागवली को अपने ही बुजुर्ग पिता लालदिमान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।