Home CRIME NEWS पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

13
0

रिपोर्ट-इखलाक अहमद

 कुलपहाड़/महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड विनोद कुमार सिंह द्वारा गठित अपराध निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय हमराह उपनिरीक्षक हरीशंकर यादव, हेड कांस्टेबल सुमित कुमार यादव, कांस्टेबल हवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना कुलपहाड़ पर पंजीकृत मुकदमा धारा 318(4)/338/336(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कमलेश पुत्र रामेश्वर राजपूत उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम टिकरिया थाना अजनर को ग्राम टिकरिया के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।