Home CRIME NEWS पुलिस ने किया थाने में वर्षों से लंबित माल मुतफर्रिक का विनष्टीकरण

पुलिस ने किया थाने में वर्षों से लंबित माल मुतफर्रिक का विनष्टीकरण

60
0

किया गया 91 पोटली माल का निस्तारण

रिपोर्ट-इखलाक अहमद

महोबकंठ/महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में लंबित माल के विधिक निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महोबकंठ पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।
                 अपर पुलिस अधीक्षक  वंदना सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकान्त गौड़ के मार्गदर्शन में उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ से प्राप्त माल विनष्टीकरण आदेश के अनुपालन में आज थाना महोबकंठ में दाखिल माल मुतफर्रिक (पर्चा जात मृतकगण) का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। उक्त कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ विनोद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें कुल 91 पोटली माल मुतफर्रिक, जो किसी भी आपराधिक प्रकरण से संबंधित नहीं था, का विधिवत निस्तारण किया गया।
वर्षों से संचित अनुपयोगी माल के विनष्टीकरण से थाना परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्था एवं अभिलेखीय प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार होगा, साथ ही भविष्य में माल प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।