मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी एवं उपचार शिविर का आयोजन

    12
    0

    स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को वितरित किए गए मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र

    रिपोर्ट-इमामी खां

    श्रीनगर/महोबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशाराम एवं नोडल अधिकारी डॉ वी. के.चौहान के निर्देशन पर उत्तर प्रदेश मन चेतना दिवस के उपलक्ष्य पर वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी एवं उपचार शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ गौरव सिंह अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर पर उपस्थित डॉ शिव सिंह ,डॉ मुदस्सरा अजमल, प्रेमदास (मनोचिकित्सकी सामाजिक कार्यकर्ता) शिविर में उपस्थित हुए मरीजों को विभिन्न प्रकार के नशा एवं मानसिक रोग बारे मे विस्तार से बताया गया जैसे अनिद्रा,अवसाद,बेहोशी के दौरे आना,चक्कर आना,बुद्धि का कम विकास होना,भेद भाव,पूर्व जन्मों का अभिसाप, सिर मे दर्द, माइग्रेन, चिंता, घबराहट, झाड.फूक, ऊपरी शक्ति का प्रभाव,तनाव प्रबंधन,सुसाइड प्रिवेंशन,शराब गाँज़ा,अफीम, ड्रग, धूम्रपान आदि विषय पर जागरूक किया गया। साथ ही बिना किसी झिझक के मानसिक स्वास्थ्य विभाग में आकर इलाज कराने और व्याप्त भ्रांति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। एवं मानसिक तनाव हेतु टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14 416 एवं 18 00 891 44 16 तथा मन कच्छ हेल्पलाइन नंबर महोबा 7309 724176 नि:शुल्क संपर्क कर समाधान प्राप्त करें। फार्मसिस्ट पवन कुमार,नर्स एवं अन्य कर्मचारियों  को पम्पलेट वितरित किया गया। शिविर में चिन्हित किये गये 25 मानसिक विकारों से पीड़ित मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर दवा वितरित की गई। कैंप में 75 मरीज देखे गए एवं मानसिक दिव्यायंग प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। मानसिक उपचार अस्पताल के कमरा नंबर  4 मन कच्छ में ओ.पी.डी. सोमवार,बुधवार,शुक्रवार को समय 8 बजे प्रातः से 2 बजे अपराह्न तक सम्पर्क करने को बताया गया। चिन्हित किये गये मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को नियमित आने व ईलाज का परामर्श दिया गया,साथ ही शिविर में बिस्किट आदि का वितरण भी किया गया।