Home Uncategorized मिल्कीपुर और दिल्ली के चुनाव परिणामों से खुश भाजपाईयों ने मनाया जश्न

मिल्कीपुर और दिल्ली के चुनाव परिणामों से खुश भाजपाईयों ने मनाया जश्न

8
0

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर डीजे की धुन पर थिरके भाजपाई

शहर के आल्हा चौक में जमकर हुई आतिशबाजी

महोबा
उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव और दिल्ली के विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत पर पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जीत के जश्न में डूबे पदाधिकारियों ने जमकर आतिशबाजी की देर रात्रि तक भाजपाईयों का जीत का जश्न चलता रहा। दिल्ली के विधान सभा चुनाव को लेकर सुबह से ही लोग टीवी सैट और मोबाइल पर अपडेट लेते रहे। रूझान आने के बाद भी भाजपाई जीत को लेकर उत्साहित दिख रहे थे। जैसे ही परिणाम आए तो पदाधिकारियों ने दिल्ली की जीत को पार्टी की नीतियों का परिणाम बताया। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 27 साल बाद एक बार फिर पार्टी पर विस्वास जताया है। मुख्यालय में पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का  जश्न मनाया। बताते चलें कि इस बार दिल्ली के विधान सभा चुनाव के लिए जनपद के जनप्रतिनिधियों को भी लगाया गया था। चरखारी में पदाधिकारियों ने डीजे पर जीत का जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर संदीप शुक्ला, ईश्वर दयाल, डॉ रचना सिंह, दीपाली तिवारी,राहुल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पुष्पेद्र गुप्ता, अजय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। चरखारी, कुलपहाड़ सहित जिले भर में पदाधिकारियों ने जश्न मनाया।