Home CRIME NEWS युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

18
0

रिपोर्ट-अभिषेक कुमार

खरेला/महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना खरेला नन्हेलाल द्वारा गठित की गयी उपनिरीक्षक अवनीश कुमार यादव मय हमराह हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल विशाल जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना खरेला में आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रकरण में पंजीकृत अभियोग मुकदमा धारा 108 बीएनएस से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त राम नरेश लोधी पुत्र रमेश लोधी निवासी ग्राम दबका (जरौली) को थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम दबका को जाने वाली नहर पुलिया के पास ग्राम जरौली के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया है।