डीएम की अध्यक्षता में किया गया बैठक का आयोजन
रिपोर्ट-इमामी खां

महोबा। मत्स्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन महोबा के समूह की 68 महिलाओं को वैकयार्ड-आरएएस से लाभान्वित किये जानें के सन्दर्भ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,उपायुक्त मनरेगा,कृषि अधिकारी तथा मत्स्य विभाग के कर्मचारी सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कमेटी द्वारा समूह की 68 महिलायों की सूची का अनुमोदन किया गया। इन महिला लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से लाभान्वित किया जायेगा। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी के यहाँ एक-एक बैकयार्ड की स्थापना की जायेगी। इसमें प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना से 60% अनुदान दिया जायेगा। मोजना की लागत 50 हजार है।











