महोबा
रेलवे विकास समिति मण्डल झांसी के सदस्य एवं नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी सगीर खान पहलवान की धर्मपत्नी आशिया खातून का लगभग 64 वर्ष की आयु में हृदयगति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन होने की खबर लगते ही नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। और शोक संवेदना व्यक्त करने बालों का निवास पर तांता लगना शुरू हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सगीर खान पहलवान की नातिनों का जन्मदिन के साथ अकीका के प्रोग्राम की तैयारी चल रही थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ था। तभी बीती शाम अचानक उनकी पत्नी का हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। और परिवार में कोहराम मच गया। खबर लगते ही उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने बालों का तांता लगना प्रारम्भ हो गया। पहलवान की पत्नी आशिया खातून के जनाजे में नगर सहित क्षेत्र के सभी धर्मो के हजारों की तादाद में उनके जनाजे में शिरकत करते हुए नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बताया जाता है कि मृतका के दो पुत्र हैं, जिनमें एक एम्स दिल्ली में डॉक्टर हैं, तथा दूसरा पुत्र दन्त चिकित्सक बांदा मेडीकल कॉलेज में तैनात है। उनकी अंतिम विदाई के समय राजनैतिक, समाजसेवी, व्यापारीगण एवं सर्व समाज के लोग शामिल हुए।