Home Entertainment लीग मैच में उरई ने ऊदल वारियर्स को 4 विकेट से हराया

लीग मैच में उरई ने ऊदल वारियर्स को 4 विकेट से हराया

17
0

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रही 13 दिवसीय महोबा प्रीमियर क्रिकेट लीग टी 20 प्रतियोगिता

रिपोर्ट-इमामी खां

मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही महोबा प्रीमियर क्रिकेट लीगटी 20 प्रतियोगिता 2026 पूल एक का पहला मुकाबला ऊदल वॉरियर्स बनाम उरई सीनियर के बीच खेला गया, जिसमें ऊदल वॉरियर्स ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊदल वारियर्स की टीम 17.3 ओवर में 130 रन बना कर ऑल आउट हो गई। ऊदल वॉरियर्स की तरफ से शेख अशरफ ने 23 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली,शानू अंसारी 19 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। उरई की ओर से गेंदबाज शैलेश सिंह और मोहसिन रजा ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में उतरी फ्रेंड्स स्पोर्ट्स एरेना उरई ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। उरई की तरफ से वेद शर्मा ने 43 गेंदों पर 58 रनों का योगदान दिया उनका साथ देते अनमोल तिवारी ने 23 गेंदों पर 32 रन बनाए,ऊदल वॉरियर्स के गेंदबाजों में शानू अंसारी और शेख अशरफ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।मैन ऑफ द मैच ऊरई टीम के वेद शर्मा रहे। आज के मैच के मुख्य अंपायर अब्दुल तारिक एवं जुबैर अली रहे एवं आज के मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ सनत राजपूत रहे। इस दौरान मुख्य रूप से लईक लंबरदार,दानिश जाफर,समीर (हिट बाज़ार),रफीक लंबरदार आदि उपस्थित रहे।