रिपोर्ट-अभिषेक कुमार

महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र व कारतूस की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर महोबा मनीष कुमार पाण्डेय द्वारा गठित उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक सत्यम मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर महोबा पर पंजीकृत मुकदमा धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/351(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त यासिन पठान उर्फ यासीन घोडा पुत्र स्व.लाला सफात उम्र 23 वर्ष निवासी बिच्छु पहाडिया महोबा को सांई कालेज के पास छोटी पहाडी से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर,एक कारतूस जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।











