Home Travel विदेशी सैलानियों को लुभा रहीं बुंदेलखंड के कश्मीर की वादियां

विदेशी सैलानियों को लुभा रहीं बुंदेलखंड के कश्मीर की वादियां

10
0

विदेशी दंपति गूगल मैप के जरिए पहुंचा प्राचीन विरासतों के दिए दीदार

रिपोर्ट-मुहम्मद सरफराज़

चरखारी/महोबा
बुंदेलखंड के कश्मीर के नाम से विख्यात नगर के प्राचीन पर्यटन स्थल विदेशी सैलानियों को लुभा रहे हैं। गूगल के जरिए इटली का जोड़ा यहां की सुंदर वादियों के दीदार करने के लिए पहुंचा।प्राचीन विरासतों को देखने के बाद विदेशी दंपति ने नगर की सुंदरता की जमकर सराहना की। बताते चलें कि नगर को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविन्द बल्लभ पंत ने बुंदेलखंड के कश्मीर की संज्ञा दी थी। यहां के सप्त सरोवर, मंगलगढ़ दुर्ग सहित अन्य प्राचीन विरासतों को गूगल पर अपलोड किया गया है। भारत के दौरे में आए इटली के टोनिया सिलवस्तीनी और नावेल सिलवस्तीनी ने नगर पहुंचकर पर्यटन स्थलों का दीदार किया। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के द्वारा विदेशी सैलानियों के लिए हेरीटेज होटल का निर्माण कराया जा रहा है। विदेशी जोड़ा ने नवनिर्मित हेरीटेज होटल की भी सराहना की यह होटल राजस्थानी हेरीटेज मॉडल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। विदेशी सैलानियों ने प्राचीन विरासतों को देखकर उनकी सुंदरता की सराहना की है।