Home Uncategorized विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

16
0

महोबा
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद महोबा में सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम एवं वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाये जाने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा यात्रियों का सड़क दुर्घटनाओं से बचाव करने के उद्देश्य से वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंधेरे के समय में दृश्यता कम हो जाती है और सड़क पर यात्रा करते समय आमने-सामने वाले वाहन ज्यादा दूरी तक दिखाई नहीं देते हैं, जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। यात्रियों एवं वाहन चालकों को अपने आगे तथा पीछे चलने वाले वाहन बहुत कम दिखाई देते हैं। यह रिफ्लेक्टर रात के अंधेरे में दूर से चमकते हैं जिसकी वजह से वाहन चालकों को अपने आगे पीछे चलने वाले वाहन दिखाई देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए महोबा की ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत करीब 10 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरुक किये जाने के व दुर्घटनाओं में कमी के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग के दौरान चालान की कार्यवाही की गयी है।