रिपोर्ट-शेखर नामदेव

कबरई/महोबा। खन्ना थाना क्षेत्र के अखबई गांव में चल रही शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद महाप्रसाद भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद पाया। बताते चलें कि अखबई गांव में विगत तेरह वर्षों से शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है इस वर्ष बीस दिसंबर को कलश यात्रा के बाद शतचंडी यज्ञ व कथा का आयोजन हुआ कथावाचक श्वेतांबरा जी के श्रीमुख से ग्रामवासियों ने एक हफ्ते कथा का श्रवण किया कथा के अन्त में हवन पूजन हुआ रविवार अट्ठाइस दिसंबर को विशाल भंडारा,महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने महाप्रसाद पाया। इस अवसर पर नीरज यादव,विनय कुमार,संतोष कुमार गुप्ता,रुचि गुप्ता,हरिमोहन यादव,बब्लू शिवहरे सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।











