Home CRIME NEWS सीओ ने थाना कुलपहाड़ में विवेचकों के साथ की समीक्षा बैठक

सीओ ने थाना कुलपहाड़ में विवेचकों के साथ की समीक्षा बैठक

9
0

विवेचना निस्तारण,कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों पर दिए गए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट-इखलाक अहमद

कुलपहाड़/महोबा। क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकान्त गोंड द्वारा थाना कुलपहाड़ में नियुक्त विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से अर्दली रूम/समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रत्येक विवेचक से उनकी लंबित विवेचनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी मामलों का समयबद्ध एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 समीक्षा के प्रमुख बिन्दु
 आई जी आर एस, सी वी आर एवं डी वी आर से संबंधित प्रविष्टियों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन, नवीनीकरण एवं निरस्तीकरण से संबंधित कार्यवाहियों में शीघ्रता लाने के निर्देश। गुमशुदगी एवं बरामदगी से संबंधित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।  निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत कार्रवाई में सक्रियता बनाए रखने तथा क्षेत्र के शातिर/गुंडा किस्म के अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश। थाना क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग को निरंतर जारी रखते हुए अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा हेतु सघनता बढ़ाने के निर्देश।  क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ द्वारा सभी विवेचकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विवेचना को विवेकपूर्ण, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।