Home CRIME NEWS सीओ ने लिया मकर संक्रांति मेला,धसान नदी स्नान/पूजन एवं सिद्धबाबा मंदिर में...

सीओ ने लिया मकर संक्रांति मेला,धसान नदी स्नान/पूजन एवं सिद्धबाबा मंदिर में दंगल की तैयारियों का जायजा

9
0

 कुलपहाड़/महोबा। क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गौंड द्वारा थाना पनवाड़ी अंतर्गत चौकी नगाराघाट क्षेत्र में दिनांक 14 एवं 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले, धसान नदी में स्नान एवं पूजा कार्यक्रम के दृष्टिगत स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
    उल्लेखनीय है कि उक्त अवसर पर धसान नदी के उस पार थाना गरौठा, जनपद झांसी अंतर्गत भी विशाल मेला आयोजित होता है, जिसमें पनवाड़ी क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु/आगंतुकों का आवागमन होता है।
इसके अतिरिक्त थाना पनवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत सिद्धबाबा मंदिर भरवारा में दिनांक 14 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले दंगल एवं मेला कार्यक्रम के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी द्वारा आयोजकों से जानकारी प्राप्त की गई तथा प्रभारी निरीक्षक पनवाड़ी को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
     क्षेत्राधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्नान/पूजन स्थलों एवं दंगल स्थल की सुरक्षा, पुलिस बल की तैनाती, आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा आपसी समन्वय के संबंध में गहनतापूर्वक निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक पनवाड़ी एवं चौकी प्रभारी नगाराघाट को आवश्यक निर्देश दिए गए।
        क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने निर्देशित किया कि कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि रहे, नदी एवं कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, भीड़ नियंत्रण प्रभावी रूप से किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही पड़ोसी जनपद/थाना क्षेत्र से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक पनवाड़ी,चौकी प्रभारी नगाराघाट, मेला/दंगल आयोजकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।