Home CRIME NEWS सीसीटीएनएस रैंकिंग में महोबा पुलिस ने पाया लगातार सातवीं बार पहला स्थान

सीसीटीएनएस रैंकिंग में महोबा पुलिस ने पाया लगातार सातवीं बार पहला स्थान

25
0

मुख्यालय तकनीकी सेवाएं ने पुलिस अधीक्षक सहित टीम को किया सम्मानित

रिपोर्ट-इमामी खां

महोबा। सीसीटीएनएस योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के आधार पर मुख्यालय तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश द्वारा नवम्बर 2025 के आंकड़ों के अनुसार जारी प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद महोबा पुलिस ने 100% अंक प्राप्त करते हुए एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद के लिए लगातार सातवीं बार प्राप्त हुई है, जो महोबा पुलिस की कार्यकुशलता,त्वरित निस्तारण और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है।
             इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपर पुलिस महानिदेशक,तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश नवीन अरोरा द्वारा पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक महोबा,वन्दना सिंह तथा सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर का दायित्व निभा रहे कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी रहमान रशीद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यालय द्वारा टीमवर्क, उत्तरदायित्व व विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की गई और भविष्य में भी इसी मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।