बांदा जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा गांधी सभागार में उ0 प्र0 कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला कोऑर्डिनेटर संतराम नीलांचल व ब्रजराज की मौजूदगी में सम्पन्न हुई इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जिले से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए मैं रात दिन एक कर दूंगा, प्रत्येक कांग्रेसी अपने दायित्व का अगर सही निर्वाह करेगा अल्प समय में हमारा संगठन मजबूती के साथ साथ कांग्रेस पार्टी 2027 में सरकार में होगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्र ने बताया कि आज हमें संयुक्त टीम बनाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए और कांग्रेस ने देश में 70 वर्षों में क्या किया, जनता को बतलाना चाहिए, कांग्रेस नेता मुमताज अली ने कहा जिला कमेटी में ईमानदार और सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान मिलना चाहिए जो ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाह करे। वहीं कांग्रेस नेता ए आई सी सी रमेशचंद्र कोरी ने कहा संगठन की मजबूती के लिए नरैनी विधान सभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करूंगा, संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने बतलाया कांग्रेस की ओर जनता का रुझान है राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़े पैमाने में लोग कांग्रेस में आ रहे है जिला कोऑर्डिनेटर संतराम नीलांचल द्वारा प्रदेश नेतृत्व दिए गए निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा जिला कमेटी से लेकर मंडल अध्यक्ष तक ईमानदार और पार्टी की नीतियों के लिए आस्थावान कार्यकर्ताओं को स्थान मिलना चाहिए उनके कार्यों का मूल्यांकन कर समय समय पर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा वहीं दूसरे कोऑर्डिनेटर एवं सेंटर प्रभारी श्री ब्रजलाल अहिरवार ने कहा कि जनपद में जितने भी प्रकोष्ठ कार्य कर रहे है संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहे निष्क्रिय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष की सहमत पर बदलने का कार्य होगा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान मिलेगा उनके कार्यों का 15 दिन में लेखा जोखा प्रदेश नेतृत्व को दिया जाएगा, साथ ही संगठन की मजबूती के लिए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदुम्म कुमार दुबे लालू एडवोकेट जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारकेश सिंह यादव मंडेला, वरिष्ठ अधिवक्ता बलदेव वर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश भाई, कालीचरण निगम ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, बी लाल वर्मा, सूरज बाजपेई एडवोकेट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, रामनरेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, आदित्य स्वरूप पांडेय, गजेंद्र सिंह पटेल, दिनेश द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू, चंद्रसेन सिंह, शोएब रिजवी, रफत खान गोगा धीरेंद्र पांडेय धीरू, के पी सेन, राज बहादुर गुप्ता, संतोष द्विवेदी, दानेंद्र सिंह दानी, शिव बली सिंह, कालीचरण साहू, असरफ उल्ला, रम्पा, रामपाल अवस्थी, शिवचरण द्विवेदी, भैया लाल पटेल, लोमस द्विवेदी, अंबिका प्रसाद खेंगर, छेदी लाल, आशुतोष द्विवेदी,अशोक वरदान कर्ण, रमेश चंद्र गुप्ता, सब्बीर सौदागर, नत्थू राम सेन, शिवाकांत मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, रामसनेही, मुन्नी लाल प्रजापति, रामशंकर सिंह, मनोज मिश्रा, अजयशुकला, बल्लू राम यादव, रामनिवाज मिश्रा, हरिश्चंद्र बाजपेई, हेमंत कुमार वर्मा, सुखदेव गांधी सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन बैठक में उपस्थित रहे साथ ही कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर बाबूराम यादव राज कुमार सिंह, दशरथ सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जनपद कोऑर्डिनेटर एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं कार्यक्रम का कुशल संचाल डॉ0 संजय द्विवेदी दनादन द्वारा किया गया।
