पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया
देशभक्ति गीतों की गूंज,तिरंगे का जोश और पुलिस ने दिया सद्भावना का संदेश
रिपोर्ट-इमामी खां

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत राष्ट्रभक्ति और सद्भावना का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

देशभक्ति गीतों की गूंज,तिरंगे का जोश और पुलिस ने दिया सद्भावना का संदेश
शहर के रामलीला मैदान नुमाइश ग्राउंड से शुरू हुई तिरंगा रैली मुख्य मार्गो से होती हुई शहर के मुख्य स्थल सुभाष चौक पहुँची जहाँ रैली का समापन किया गया। तिरंगा रैली के दौरान पुलिस कार्यालय,पुलिस लाइन,थाना कोतवाली नगर,यातायात पुलिस सहित महिला एवं पुरुष पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। रैली में देशभक्ति गीतों की धुनों के बीच प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की। यह यात्रा सद्भावना यात्रा के रूप में निकाली गई, जिसका उद्देश्य आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था। रैली रामलीला मैदान/नुमाइश ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा,आल्हा चौक,ऊदल चौक होते हुए शहर के मुख्य स्थल सुभाष चौक पर सम्पन्न हुई।
पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह,सीओ सदर दीपक दुबे,आरआई शिवकुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर महोबा मनीष कुमार पाण्डेय, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित जनपदीय पुलिस के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



