Home ACCIDENT NEWS नर्सरी में आठ फीट लंबा अजनर निकलने से मचा हड़कम्प

नर्सरी में आठ फीट लंबा अजनर निकलने से मचा हड़कम्प

67
0

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

युवक ने बहादुरी दिखा अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

रिपोर्ट-इमामी खां

महोबा। मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने शीतला नर्सरी में अजगर निकलने से हड़कम्प मच गया। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए नहीं पहुंच सकी बाद में युवक ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे बोरा में भरकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। शहर से निकले कानपुर सागर राजमार्ग में स्थित भाजपा कार्यालय के पास स्थित शीतला नर्सरी संचालित है। रविवार को नर्सरी की संचालिका समीक्षा तिवारी ने गमलों में एक विशाल अजगर को देखा। जिसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह को दी गई। वन विभाग ने संसाधनों की कमी और रेस्क्यू के लिए प्राइवेट लोगों की मदद लेने की सलाह देकर मामला टाल दिया। अधिकारियों ने कहा कि वह भी प्राइवेट लोगों की मदद से रेस्क्यू कराते हैं। बाद में अजनर की चहल कदमी बढ़ने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नर्सरी में काम करने वाले रमेश अहिरवार ने बड़ी ही बहादुरी से विशाल अजगर का सावधानी से रेस्क्यू करते हुए बोरी में बंद कर दिया और बाद में शहर से बाहर कानपुर सागर राजमार्ग किनारे सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व भी यह विशाल अजगर दिखा था जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। अजगर के रेस्क्यू होने से आस पास के लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारों का कहना है कि गोरखगिरि पर्वत श्रंखलाओं में अजगर रहते हैं। इन्हीं के कुनबा का यह सदस्य चहल कदमी करते हुए यहां तक पहुंच गया है।