Home CRIME NEWS सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार

49
0

कब्जे से बरामद की गई 6370 रुपये की नगदी व ताश के पत्ते

रिपोर्ट-इखलाक अहमद

कुलपहाड़/महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टा की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुलपहाड़ पुलिस द्वारा दिनांक- 29 दिसम्बर 2025 की सायं को अवैध जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकान्त गोंड के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ विनोद कुमार सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण वैश्य, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल चन्द्रजीत तथा कांस्टेबल बिनोद कुमार,कांस्टेबल अभिषेक सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुढारी रेलवे क्रासिंग के आगे झाड़ियों के पास सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है , गिरफ्तार  अभियुक्तगणों के कब्जे से मालफड़ 4410 रूपये जामातलाशी 1960 रूपये कुल 6370 रूपये तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगणों को थाने पर ही जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कुलपहाड़ में मुकदमा धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने बताया है कि
गिरफ्तार अभियुक्तों में नईम पुत्र उस्मान, प्रेम नारायण पुत्र किशनलाल,अरसद अंसारी पुत्र इसराज, प्रमोद कुमार पुत्र जयराम, शोएब पुत्र शाबिर अंसारी शामिल हैं।