Home Uncategorized स्टेडियम में खेल के ऐवज में वसूली के आरोप

स्टेडियम में खेल के ऐवज में वसूली के आरोप

45
0

खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी से दर्ज कराई शिकायत

जांच करा कार्रवाई की उठाई मांग

रिपोर्ट-इमामी खां

 जिला स्पोर्ट्स स्टेडिमय में खिलाड़ियों ने खेल के नाम पर कोच के द्वारा वसूली करने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। खिलाड़ियों को कहना है कि रुपये न देने पर पिच में पानी भर दिया जिससे खेलने में परेशानी हो रही है।
 जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलने वाले जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते है। मगर अस्थाई कोच के द्वारा क्रीडाधिकारी के नाम पर 500-500 रुपये की मांग की जा रही है। पूर्व में खिलाड़ियों ने पैसा दे दिए मगर अब मना करने पर पिच में पानी भर दिया गया जिससे वह मैच नहीं खेल पा रहे है। कोच के द्वारा स्टेडियम से भगाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित कैफ नवाज, तेज प्रताप, राजसिंह, मोहित अनुरागी, तौफीक अली, मकबूल हुसैन, प्रदीप मिश्रा आदि ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई है।

खिलाड़ियों के आरोप बेबुनियाद : क्रीड़ाधिकारी

महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। जिन खिलाड़ियों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है उनको कोच के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। बिना रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ियों को इंट्री नहीं दी जाती है। जिनका कार्ड नहीं है उनको कार्ड बनाने के लिए जागरुक किया  जा रहा है। खिलाड़ियों के द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। खिलाड़ियों के द्वारा शुल्क देने का अगर कोई साक्ष्य है तो जांच करा कार्रवाई की  जाएगी।