Home CRIME NEWS भांजे के प्यार में पागल मामी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति...

भांजे के प्यार में पागल मामी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

96
0

11 दिसम्बर को क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा मिला था श्यामसुंदर सेन का शव

पुलिस ने खौफनाफ़ वारदात को अंजाम देने के आरोपी मामी-भांजे को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-शेखर नामदेव

कबरई/महोबा। भांजे के प्यार में पागल तीन बच्चों की मां ने अपने ही पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसमें खाने वाली पत्नी के अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के इरादे से आरोपी पत्नी और भांजे ने मृतक के शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया था जिसका क्षतविक्षत अवस्था में शव पड़ा मिलने से जंगली जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाने की आशंका जता पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। मृतक के बेटे द्वारा अपनी ही बुआ के बेटे पर मां से प्रेम संबंध होने के शक में पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करा कार्रवाई की माँग की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दिल को दहला देने वाला सच सामने आया जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। दरअसल बीते 8 माह से अपने मामा के घर में रह रहे भांजे को अपनी ही मामी से प्यार हो गया था। जिसके बाद प्रेमी भांजे के प्यार में पागल पत्नी ने पति को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। पत्नी ने भांजे के साथ  मिलकर पहले रस्सी से रंजीत का गला घोंटा और उसके बाद पत्थर से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी भांजे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली यह सनसनीखेज वारदात कबरई थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके की है। जहां के रहने वाले 45 वर्षीय श्याम सुंदर सेन का बीते 11 दिसंबर को घर के पास सुनसान इलाके में क्षतविक्षत अवस्था में शव पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की तो परत-दर-परत खुलकर सामने आए मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया। दरअसल मृतक श्याम सुंदर की पत्नी गोमती के अवैध सम्बन्ध बीते आठ महीनों से उसके ही घर में रह रहे मूल रूप से सीमावर्ती बाँदा जिले के मटोंध कस्बे के रहने वाले मृतक के भांजे सुजीत से हो गए थे। मामी और भांजे के बीच बने अवैध संबंध के चलते आएदिन घर में कलह होने लगी जिससे छुटकारा पाने के लिए पत्नी गोमती ने रिश्ते में अपने भांजे प्रेमी सुजीत के साथ मिलकर साजिश रच शादी के दौरान खाई गईं सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसमों को दरकिनार कर पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया। बीते 10 दिसंबर की रात में मृतक की पत्नी गोमती और भांजे सुजीत ने श्याम सुंदर के गले में रस्सी डालकर गला घोंटा और उसके बाद पत्थर से कूचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी भांजे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव पास में स्थित सुनसान इलाके में फेंक दिया। 11 दिसम्बर को मृतक का क्षतविक्षत अवस्था में शव पड़ा मिला था। पति की मौत के बाद भी पत्नी के चेहरे पर किसी भी तरीके का दर्द और बीते आठ महीनों से घर में रह रहे प्रेमी भांजे का घटना वाले दिन अचानक गायब हो जाना मृतक के बच्चों के दिमाग़ पर बड़े सवाल खड़े कर गया। शक के आधार पर मृतक के बेटे कृष्णकांत ने अपनी ही माँ और बुआ के बेटे की गुपचुप तरीके से पड़ताल शुरू की और मां को झांसे में लेकर शादी कराने का झूठा वादा करके सच उगलवा लिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे कृष्णकांत की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी गोमती और प्रेमी भांजे सुजीत के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना को अंजाम देने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर आलाक़त्ल ईट सहित धारदार हथियार बरामद कर जेल भेज दिया है। बहरहाल शादी करने के दौरान सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसमें खाने वाली पत्नी की इस करतूत ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर रिश्ते में भांजे अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा और गुमराह करने के लिए शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया । प्रेमी भांजे के साथ पति की हत्या कर पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली पत्नी और प्रेमी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। मृतक की बेटी पूजा ने बताया कि हमारे पिता जी को हमारी छोटी बुआ के लड़के और मम्मी ने मिलकर मारा था । पहले से घर मे लड़ाई -झगड़े चल रहे थे जिसकी हमे जानकारी नही थी जब हम लोगो ने कार्यवाही शुरू करवाई तो इस साजिश का खुलासा हुआ। मृतका के बेटे कृष्णकांत और पड़ोसी उत्कर्ष त्रिपाठी ने बताया कि पिता की हत्या हमारी मां और बुआ के लड़के ने मिलकर की थी जिसकी जानकारी हम लोगों को पिता जी की त्योदर्शी के बीच हुई तो हमने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है । मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह ने बताया कि कबरई थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व श्याम सुंदर सैनी का शव क्षतविक्षत अवस्था मे मिला था । घटना में जांच द्वारा पता चला कि मृतक श्याम सुंदर का भांजा बीते 8 माह से उसके घर में रह रहा था और मृतक की पत्नी और भांजे ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।