एक कैदी ने दांतों से काटा दूसरे का जबड़ा
गंभीर रूप से घायल कैदी का जिला अस्पताल में कराया गया इलाज
रिपोर्ट-इमामी खां

महोबा। जिला उपकारागार में नहाने के दौरान पानी पड़ जाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद जिला उपकारागार में बंद दो कैदियों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक कैदी ने दांतों से हमलाकर दूसरे कैदी का जबड़ा काट लिया। हमले में कैदी लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में घायल कैदी को जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। जेल परिसर के अन्दर हुई मारपीट की इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। बताते चलें कि जिला उपकारागार में नहाने के दौरान पानी पड़ जाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दो कैदियों में जमकर मारपीट हो गई। परिसर के अन्दर हुई मारपीट से जेल में हड़कम्प मच गया। मारपीट में 27 वर्षीय कैदी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में जेल प्रशासन द्वारा घायल कैदी कमलेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहाँ तैनात डॉक्टर की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि घायल कैदी कमलेश गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है जो जून 2021 से जेल में निरुद्ध चल रहा है जबकि आरोपी हरिओम तिवारी फरवरी 2023 से जेल में निरुद्ध है जो जानलेवा हमले का आरोपी बताया जा रहा है। फिलहाल जेल प्रशासन द्वारा घायल कैदी का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर जेल भेज दिया गया है। जेल के अन्दर हुई मारपीट में कैदियों में हड़कम्प मच गया। जेल परिसर के अन्दर हुई मारपीट की इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि जेल में निरुद्ध जानलेवा हमले का आरोपी कैदी हरिओम बाथरूम में नहा रहा था तभी पास में नहा रहे गेंगस्टर एक्ट के आरोपी कमलेश का पानी हरिओम के ऊपर चला गया जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हरिओम ने कमलेश पर हमला कर उसके जबडे को दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट का मामला सामने आने के बाद जेलर पी के मिश्रा का कहना है कि दो कैदियों में हुए विवाद में कमलेश नाम का एक कैदी घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।











