जो बोले सो निहाल की सदाओं से गूंज उठी वीर भूमि

    19
    0

    गुरुद्वारा में गुरुवाणी पाठ के बाद निकाली गई शोभा यात्रा

    गतका पार्टी के द्वारा दिखाएं गए हैरत अंगेज करतब

    शोभा यात्रा में चल रहे पंच प्यारे

    गतका पार्टी के द्वारा दिखाए जा रहे हैरत अंगेज करतब

    महोबा। सिख समुदाय के दसवें गुरु गोविंद्र सिंह के 359वें प्रकाशोत्सव वीर भूमि में उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा में गुरुवाणी पाठ के बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गतका पार्टी के द्वारा हैरत अंगेज कारनामा दिखाएं गए।
     शनिवार को गुरु गोविंद्र सिंह के प्रकाश उत्सव को लेकर मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा में सुबह से भजन कीर्तन और गुरुवाणी पाठ काआयोजन किया गया। प्रकाशउत्सव पर आपसी भाईचारा की पंरपरा देखने को मिली। सभी धर्मो के लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह आठ बजे से पाठ साहिब के बाद कीर्तन भजन और अरदास और हुकुमनामा के साथ लंगर में लोगों ने प्रसाद छका। कीर्तन में अमरीक सिंह कानपुरी और लखनऊ के जगजीत सिंह और पंजाब के दलेर भाई की गतका पार्टी ने हैरत अंगेज कारनामा दिखाएं जिन्हें देखकर लोगों ने दांतों तले ऊंगली दबा ली। शोभा यात्रा के आगे घोड़ा चल रहे थे जबकि बैंड बाजा के साथ महिलाएं शामिल हुई। सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी के आवास के बाहर,  आल्हा चौक सहित जगह-जगह स्टाल लगाए गए। लोगों ने शोभा यात्रा में चल रहे लोगों को चाय, मिठाई वितरित की। शोभा यात्रा में महिलाएं झाडू लेकर पंचप्यारे के चलने के लिए सफाई कर फूल बिछा रहीं थी। शोभा यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ, प्रीतपाल सिंह, सरदार जसपाल सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार जसपाल सिंह,  जोगिंदर सिंह, आदि मौजूद रहे। सदर विधायक राकेश गोस्वामी के प्रतिनिधि रोहित शर्मा, दीपाली तिवारी, बी के तिवारी, सिराज खान, सहित जगह-जगह स्टाल लगाकर पंच प्यारों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सुरक्षा को लेकर कोतवली प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय, एसआई भूपेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।