पुलिस लाइन में किया गया होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

    15
    0

    पुलिस कर्मियों एवं परिजनों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श

    रिपोर्ट-इमामी खां

    महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के आदेशानुसार मुख्यालय स्थित रिज़र्व पुलिस लाइन में होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में डॉ सुरेन्द्र कुमार अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। शिविर के दौरान पुलिस लाइन परिसर में आवासित पुलिस कर्मियों, पुलिस पेंशनर्स, उनके परिजनों एवं बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक होम्योपैथिक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।
         इसके अतिरिक्त उपस्थित लाभार्थियों को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से संबंधित उपयोगी जानकारी भी दी गई। शिविर के अंतर्गत अपोलोमेडिश द्वारा प्रदत्त 50 चिकित्सा कूपन भी वितरित किए गए।
                             इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा वामा वॉलंटियर्स (महिला/पुरुष) उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं कल्याण को प्रोत्साहित करना रहा, जिसे उपस्थित जनों द्वारा सराहना प्राप्त हुई।