Home CRIME NEWS दबँगों पर लगा रविदास धर्मशाला और मंदिर की जमीन पर कब्जा करने...

दबँगों पर लगा रविदास धर्मशाला और मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

13
0

दलित समाज के दर्जनों लोगों ने वार्ड सभासद के नेतृत्व में डीएम से की जमीन को कब्जामुक्त कराने की माँग

रिपोर्ट-इमामी खां

 महोबा। दबंगों पर रविदास धर्मशाला और मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। शासन प्रशासन से बेखौफ दबंगों की दबंगई से परेशान दलित समाज के पीड़ित दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। दरअसल मामला शहर के नयापूरा नैकाना मोहल्ला निवासी दर्जनों लोगों ने एकत्रित होकर आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दबंगों पर रविदास धर्मशाला सहित मंदिर की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। दलित समाज के पीड़ित लोगों ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि दबंगों द्वारा रविदास धर्मशाला सहित मंदिर की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। आरोप लगाया कि विरोध करने पर कब्ज़ाधारी दबंग गाली-गलौज करते हैं और लड़ाई करने पर आमादा हो जाते हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इससे पहले भी तहसील समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई थी लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। दबँगों की दबँगई के शिकार लोगों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और समाज की बेशकीमती जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। इस दौरान वार्ड सभासद रजनी,अखिलेश सागर,सुरेश, रूपरानी,रवि, रामपाल, नरेश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।