
कबरई/महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र व कारतूस की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेन्द्र सिंह द्वारा गठित उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा मय हमराह हेड कांस्टेबल भूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हेमन्त कुमार पुत्र सुघर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुआँ खोडा थाना खरेला जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर एवं दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुये ग्राम परसाहा थाना कबरई के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कबरई पर मुकदमा धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।











