एसपी पलाश बंसल ने फिर दौडाई तबादला एक्सप्रेस
नरेन्द्र प्रताप सिंह कबरई एवं डीसीआरबी प्रभारी रहे वीरेन्द्र प्रताप सिंह बनाए गए थाना खन्ना के प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक राधेश्याम वर्मा को कुलपहाड़ एवं विनोद कुमार को सौंपी महोबकंठ थाना क़ी कमान महोबाजनपद में क़ानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना प्रभारियों,उपनिरीक्षकों सहित आरक्षी एवं मुख्य आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।...
जिला अस्पताल में कर्मचारियों को लगानी होगी अब ऑनलाइन अटेंडेंस
अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कसेगा शिकंजा स्वास्थ्य विभाग ने शुरु की ऑनलाइन अटेंडेंस की पहल रिपोर्ट-अफसार अहमद महोबाजिला अस्पताल में डॉक्टरों सहित कर्मचारियों की ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था शुरु की गई है। कर्मचारियों को अब ऑनलाइन फेस अटेंडेस से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में हीलाहवाली पर शिकंजा कसने के लिए ऑनलाइन फेस अटेंडेस की...
कागजों पर नहीं धरातल पर हो शिकायतों का निस्तारण : अपर जिलाधिकारी
रिपोर्ट-इमामी खां महोबातहसील महोबा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।इसमें अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिशिर कुमार,उपजिलाधिकारी जीतेन्द्र कुमार द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया।इस मौके पर तहसील महोबा से कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी...
ठगी के शिकार पीडित के खाते में वापस कराये दो लाख
रिपोर्ट-इमामी खां महोबासाइबर अपराधियों द्वारा आम जनता को भ्रमित कर उनसे उनके बैंक खाते एवं क्रेडिट कार्ड आदि से जुडी गोपनीय जानकारी अर्जित कर यूपीआई व अन्य के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर धोखाधडी की घटनाएं प्रकाश में आती हैं, ऐसी घटनाओं की रोकथाम तथा आमजनमानस को नियमित साइबर अपराध के प्रति जागरुक कर उनकों सचेत किये जाने हेतु प्रदेश...
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय लॉ इन्फोसमेंट प्रशिक्षण सम्पन्न
रिपोर्ट-इखलाक अहमद महोबामुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशाराम, तथा नोडल अधिकारी डॉ वी.के.चौहान के निर्देशन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों को एकदिवसीय "लॉ इन्फोसमेंट "प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉ वी.के.चौहान नोडल अधिकारी (तंबाकू...
समाधान दिवस में उठी एक वर्ष पूर्व खींची गई विधुत लाइन चालू करने की मांग
रिपोर्ट-इखलाक अहमद कुलपहाड़/महोबान्यायिक मजिस्ट्रेट एवं इंचार्ज बीडीओ जैतपुर सल्तनत परवीन की अध्यक्षता व तहसीलदार पुष्पक की मौजूदगी में तहसील समाधान दिवस के आयोजन में 34 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील समाधान दिवस में आईं शिकायतों में नगर के हटवारा वार्ड निवासी रामजी सोनी, पूरनलाल, मिथिला देवी, मोहम्मद...
धार्मिक स्थलों से 200 मीटर दूर हों शराब की दुकानें
बुंदेली समाज ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उठाई मांग रिपोर्ट-इमामी खां महोबाबुंदेली समाज ने समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश को ज्ञापन देकर मांग उठाई है कि मार्च महीने में जो शराब की नयी दुकानें आवंटित की जाएं, वे धार्मिक स्थलों के नजदीक नहीं होना चाहिए। उनको नियमानुसार 200 मीटर की परिधि से दूर रखा जाए। बताया कि शहर...
सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान घायल
सहकर्मी होमगार्ड द्वारा अस्पताल में कराया गया भर्ती अज्ञात वाहन पैदल जा रहे होमगार्ड को टक्कर मारकर हुआ फरार रिपोर्ट-इमामी खां श्रीनगर/महोबाड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को थाने से निकलकर चाय की दुकान पर जाने के दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया हादसे में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होमगार्ड को सहकर्मी होमगार्ड द्वारा इलाज...
राष्ट्रीय कार्यकर्ता कार्यशाला की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न
पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को मिलेगी नई दिशा : तारा रिपोर्ट-इमामी खां महोबाआगामी 22 से 24 मार्च 2025 को झांसी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यकर्ता कार्यशाला की तैयारियों को लेकर महोबा में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक तारा पाटकर बुंदेलखंडी ने की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों के प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई,जिससे आंदोलन...
दबँगों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत
फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद रिपोर्ट-हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/महोबाथानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीण मसूदपुरा में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दबँगों ने हवाई फायरिंग कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित राजेन्द्र राजपूत ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि विगत...







