यातायात पुलिस की मौजूदगी में शहर के परमानन्द तिराहा से सवारियां भर रहे डग्गामार वाहन
महोबाजनपद मुख्यालय में यातायात पुलिस में तैनात जिम्मेदार की उदासीनता के चलते पुलिसकर्मियों की लापरवाही देखने को मिल रही है। यातायात पुलिस से बेखौफ डग्गामार वाहन चालकों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शहर के परमानन्द तिराहा और रोडवेज बस स्टैंड के पास से यातायात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में डग्गामार वाहनों में यात्रियों को बैठाकर फर्राटा भरते नजर...
फुटपाथ पर अतिक्रमण पर प्रशासन हुआ सख्त
राजस्व टीम व मंदिर कर्मचारियों के साथ मंदिर सम्पत्ति का भी लिया जायजा रिपोर्ट-मुहम्मद सरफराज़ चरखारी/महोबारायनपुर तिराहा पर सड़क पटरी पर बेतरतीब लगने वाली दुकानों तथा वाहनों की आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए एसडीएम चरखारी डॉ प्रदीप कुमार ने सड़क पटरी की दुकानों को हटवाते हुए पुनरावृत्ति करने पर चेतावनी दी है साथ ही रायनपुर मंदिर ट्रस्ट की...
मनौती का बकरा चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट-इमामी खां श्रीनगर/महोबाआगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की चेकिंग एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक...
अवैध गुटखा की खेप सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट-इमामी खां जनपद में संचालित अवैध गुटखा के व्यापार की खबरों पर जनपद के खन्ना थाना की पुलिस ने मुहर लगाई है। थाना खन्ना की पुलिस ने दस लाख रुपये से ज्यादा की कीमत का अवैध गुटखा सहित अवैध गुटखा के परिवहन में लिप्त दो आरोपियों सहित एक पिकअप कार को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन...
पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर की गई असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील
रिपोर्ट-इमामी खां महोबापुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद के थाना श्रीनगर में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बसौरा में तथा थानाध्यक्ष अजनर द्वारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कैथोरा में, थाना कबरई क्षेत्र अन्तर्गत चौकी प्रभारी सुरहा सुजीत जायसवाल द्वारा चौकी...
अहंकार दिखा रहा निरंकार,देव और चक्रवर्ती को गुगली फेंक क्रिकेट खेल रहा कवि
पनवाड़ी और महोबकंठ में फिर सक्रिय हुए कारखास रिपोर्ट-अफसार अहमद महोबाजनपद के कई थानों में एक बार फिर से कारखासों की सक्रियता देखने को मिलने लगी है पूर्व में एसपी द्वारा वर्षों से थानों में जमे कारखासों को अन्य थानों,यूपी 112 सहित पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर कारखासी प्रथा पर लगाम लगाने का सफल प्रयास किया गया था। लेकिन समय के...
छात्र-छात्राओं को कराया ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण
महोबाविकासखंड क्षेत्र कबरई अंतर्गत ग्राम मकरबई स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एकदिवसीय शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इसके अंतर्गत महोबा के खकरामठ,सूर्य मंदिर, मां बड़ी चन्द्रिका एवं माँ छोटी चन्द्रिका देवी मंदिरों, नीलकंठेश्वर महादेव, कीरत सागर, 24 जैन तीर्थकर दर्शन एवं बेसिक शिक्षा कार्यालय का भ्रमण कराया गया। ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी उनके साथ रहे सहायक अध्यापक लवकुश...
सुरेन्द्र सिंह यादव बेबी राजा बनाए गए अखिल भारतीय यादव महासभा के विधानसभा मीडिया प्रभारी
रिपोर्ट-इखलाक अहमद कुलपहाड़/महोबाअखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक नगर के एक रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष बृजगोपाल यादव सतारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें यादव सभा के कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। सुरेंद्र सिंह यादव बेबीराजा को विधान सभा चरखारी मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई इसी क्रम में राजाराम यादव एडवोकेट रगोलिया बुजुर्ग...
एसपी की कार्य कुशलता का कायल हुआ बुद्धिजीवी वर्ग
भंडरा गाँव में हुए विवाद के बाद एसपी की सक्रियता से अराजकतत्वों के मंसूबों पर फिर पानी घटना के तुरंत बाद स्वयं मौके पर पहुंचकर की थी मॉनिटरिंग रिपोर्ट-अफसार अहमद महोबाजनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंडरा में संत शिरोमणि रविदास जयंती शोभायात्रा कार्यक्रम समापन के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की सक्रियता से अराजकतत्वों के मंसूबों...
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत के साथ सक्रिय हुए सट्टेबाज
शहर में हाथ ठेला लगाकर सेव बेचने वाला सट्टेबाज बना सट्टा माफियाओं का सरताज प्रशासन की आँखों में धूल झोंक काजू खिलाकर सट्टेबाजी को अंजाम दे रहा सट्टेबाज महोबाआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होते ही जनपद में सट्टेबाजों का मकड़जाल एक बार फिर से फैल गया है।क्रिकेट मेचों की हर बॉल पर सट्टेबाजी करने वाले सट्टेबाज कई परिवारों को उजाड़ चुके...







