नहर के पानी पर दबंगों का कब्जा,खरेला में किसानों ने लगाया जाम
रिपोर्ट-मुहम्मद सरफराज़ खरेला/महोबाअर्जुन नहर तथा खरेला माईनर के पानी पर संतोषपुरा व गुढ़ा के दबंग किसानों ने कब्जा कर लिया है और खरेला क्षेत्र की सैकड़ों बीघा में बोई गयी गेहूं की फसल के नुकसान को देखते हुए खरेला के दो सैकड़ा किसानों ने चरखारी मुस्करा मार्ग पर करीब एक घंटा जमा लगा दिया। हालांकि एसडीएम चरखारी के आश्वासन के...
महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली पर रोक लगाने की मांग
आशाओं ने 12 सूत्रीय मांगों की उठाई आवाज गर्भवती महिलाओं को मिले बेहतर उपचार की सुविधा रिपोर्ट-इमामी खां महोबाआशा हेल्थ वर्करों ने कलेक्ट्रेट में 12 सूत्रीय मांगों की आवाज उठाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा है। शनिवार को आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले एकत्रित हुई आशाओं ने 12 सूत्रीय मांगों की आवाज उठाई है। जिसमें जिला...
खाकी की उदासीनता के चलते शहर में सक्रिय हुआ पशु चोर गैंग
सीमावर्ती छतरपुर जिले की पुलिस ने मनियादेव चौकी क्षेत्र से उठाए पशु चोर वर्षो से बंद पड़े खण्डरनुमा मकान से बरामद हुई चोरी की भैंस बनी चर्चा का विषय महोबा। शहर के मनियादेव चौकी क्षेत्र में खाकी की उदासीनता के चलते पशु चोर गैंग सक्रिय हो गया है। पशु चोरों की जानकारी चौकी क्षेत्र की पुलिस को नहीं रहती जबकि महोबा...
पीडीए की जन चौपाल में सपा शासन काल की गिनाई उपलब्धियां
पनवाड़ी/महोबापीडीए की जन चौपाल में सपाइयों ने भरी हुंकार चरखारी विधानसभा क्षेत्र के पनवाड़ी कस्बा में आयोजित पीडीए की जन चौपाल के मुख्य अतिथि महेश कश्यप प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने कहा कि पिछड़ों,दलितों,अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। पार्टी के मुखिया सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिछड़ों,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अल्पसंख्यक सहित सभी...
गलत तरमीम कराने का आरोप लगा पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर उठाई न्याय की माँग रिपोर्ट-इमामी खां महोबा। सदर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बीजानगर निवासी लालदिमान ने समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मौजा बीजानगर स्थित गाटा संख्या 340/4 रकवा 0.4170 हे. में राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से दबँग द्वारा गलत तरमीम कराकर उक्त जमीन में कब्जा कर लिया गया है।...
साइकिल पाकर खिले ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) के चेहरे
रिपोर्ट-इमामी खां महोबा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में तैनात एवं पुलिस के सूचना तंत्र की मजबूत कड़ी के रुप में कार्यरत ग्राम प्रहरियों की कार्यक्षमता बढाने के लिये प्रहरियों,चौकीदारों को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। जनपद में ग्राम चौकीदारों के मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में पुलिस लाइन में आयोजित...
धरातल पर हो शिकायतों का निस्तारण : मृदुल चौधरी
डीएम-एसपी ने फरियादियों की समस्याएँ सुन सम्बंधितों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश तहसील चरखारी में आयोजित जिलास्तरीय समाधान दिवस में पहुँची चौबीस में से दो शिकायतों का मौक़े पर हुआ निस्तारण रिपोर्ट-मुहम्मद सरफराज़ महोबा। जनपद की तहसील चरखारी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इसमें जिलाधिकारी मृदुल चौधरी,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, मुख्य विकास...
पेंशनर भवन में फिजियोथैरेपी मशीनों एवं नवीन वाटर कूलर का शुभारंभ
एमएलसी,सीडीओ संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद पेंशनरों व आमजन को मिलेगा लाभ रिपोर्ट-इमामी खां महोबा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश महोबा द्वारा इंडियन बैंक के सौजन्य से प्राप्त फिजियोथैरेपी मशीनों एवं विधान परिषद निधि से प्राप्त वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह...
भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत चार अन्य गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट-शेखर नामदेव कबरई/महोबामध्यप्रदेश के सीमावर्ती छतरपुर जिले से विवाह कार्यक्रम में शामिल होने चित्रकूट जा रहे बारातियों से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज...
जूडो गोल्ड मेडलिस्ट का विधायक डॉ ब्रजभूषण राजपूत ने किया सम्मान
रिपोर्ट-मुहम्मद सरफराज़ चरखारी/महोबा2028 में संयुक्त राज्य अमेरिका के लांस एंजिल्स में होने वाले ओलम्पिक खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रशिक्षण हेतु जार्जिया जाने वाली लगन लक्षकार का चरखारी विधायक डॉ बृजभूषण राजपूत ने सम्मानित करते हुए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली लगन लक्षकार को सम्मानित करते हुए बधाई दी है। चरखारी निवासी परमानन्द लक्षकार की...







