जिला अस्पताल में कर्मचारियों को लगानी होगी अब ऑनलाइन अटेंडेंस

    0

    अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कसेगा शिकंजा

    स्वास्थ्य विभाग ने शुरु की ऑनलाइन अटेंडेंस की पहल

    रिपोर्ट-अफसार अहमद

    महोबा
    जिला अस्पताल में डॉक्टरों सहित कर्मचारियों की ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था शुरु की गई है। कर्मचारियों को अब ऑनलाइन फेस अटेंडेस से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में हीलाहवाली पर शिकंजा कसने के लिए ऑनलाइन फेस अटेंडेस की व्यवस्था लागू की गई है। सीएमओ डॉ आशाराम और सीएमएस डॉ पवन कुमार अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार से इस व्यवस्था की शुरुआत की गई। अस्पताल में नियमित 43 कर्मी,संविदा के 40,ठेका के 56 सहित 12 सुरक्षा गार्ड की ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने की व्यवस्था शुरु कराई गई है। शनिवार को कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों को ऑनलाइल हाजिरी लगानी पड़ी। सीएमएस ने कहा कि इस पहल से कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ेगी। बताते चलें कि जिला अस्पताल के कई डॉक्टरों के नियमित न आने की शिकायत लंबे समय से की जा रही है। अब ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था से सुधार होगा। आने वाले दिनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी इस व्यवस्था के शुरु होने के आसार दिख रहे है।

    Exit mobile version